उत्तराखंडक्राइम

वन कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी। टौंस वन प्रभाग के देवता रेंज में गत दिवस वन कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में मोरी पुलिस ने रविवार को एक नेपाली मूल के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही हो पाई है। जिस पर विभागीय कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। कर्मचारियों ने पुलिस पर लीपपोती को आरोप लगाया है।
गत शनिवार को वन दरोगा सतवीर चौहान ने शनिवार को मोरी थाने में अपनी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने वन क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिबंधित अवैध खनन का विरोध करने को लेकर ठेकेदार त्रेपन सिंह चौहान व उसके मजदूरों पर उनके साथ मारपीट करने,गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी थी। जिस पर मोरी पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने बताया कि रविवार को नेपाली मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि दो मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिनकी तलाश जारी है। वहीं वन दरोगा सतवीर चौहान ने पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं वन वीट कर्मचारी संघ ने नाराजगी व्यक्त कर मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button