उत्तराखंड

चेस ओलम्पियाड की टॉर्च रैली का दून पहुंचने पर हुआ स्वागत

देहरादून। अखिल भारतीय चेस फेडरेशन तमिलनाडु में होने वाली चेस ओलम्पियाड की टॉर्च रैली शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहां से शतरंज के ग्रैंड मास्टर तेजस व आकाश टॉर्च रिले को ग्राफिक एरा विवि लेकर गए। विवि में टॉर्च को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपा गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रैंड मास्टर तेजस व आकाश ने खिलाड़ियों के साथ शतरंज भी खेला। इसके बाद टॉर्च ओलम्पियाड टॉर्च रैली हरिद्वार के लिए रवाना हुई। चेस ओलम्पियाड से पहले टॉर्च रैली पूरे देश में ले जाई जा रही है। देहरादून के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि शतरंज को युवाओं में लोकप्रिय बनाने का प्रयास होना चाहिए। मौके पर उत्तराखंड शतरंज संघ अध्यक्ष संजय चड्ढा, सचिव संजीव चैधरी, निदेशक खेल जीएस रावत, ईडी सांई संजय सारस्वत, वन संरक्षक सुशांत पटनायक, डीआईडी सैंथिल आबुदेई, कुलपति ग्राफिक एरा एचएन नागराजा, निदेशक ग्राफिक एरा संजय धस्माना, संयुक्त निदेशक खेल डा.धर्मेन्द्र भट्ट, सतीश सार्की, अपर निदेशक युवा कल्याण राकेश डिमरी, उप निदेशक युवा कल्याण निदेशालय जयराज, सहायक निदेशक खेल सुनील डोभाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरुंग, एम टोलिया जिला युवा अधिकारी नेहरु युवा केन्द्र आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button