उत्तराखंड

डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कार्यालय में स्थापित वेयर हाउस का बाहर से ही निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में लगे तालों की सील देखी। जिलाधिकारी ने विकास भवन के पास बने वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने वेयर हाउस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि ईवीएम सुरक्षा में लगी गार्द में अल्मारी की व्यवस्था की जाये। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि वेयर हाउस के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न हों। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस अधिकारी सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button