उत्तराखंडक्राइम

यात्रियों का फर्जी रजिस्ट्रेशन करने पर ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ मुदकमा दर्ज

टिहरी। चारधाम यात्रा के तहत यात्रियों का फर्जी रजिस्ट्रेशन करने पर ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ यात्री की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रेवल एजेंसियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन की शिकायत आने पर मुनिकीरेती पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम गठित कर भद्रकाली व व्यासी चैकियों पर यात्रियों के रजिस्टेशन को चैक करने का काम शुरू किया। चेकिंग के दौरान शनिवार को हरपाल पथरियाल निवासी राजकोट गुजरात अपने तीन दोस्तों के साथ केदारनाथ दर्शन को जा रहे थे। जांच में इनके रजिस्ट्रेशन केदारनाथ के लिए 6 जून, 2022 का निकला। जबकि सारांश ट्रेवल एजेंसी देहरादून ने उनका फर्जी तरीके से 30 मई का रजिस्ट्रेशन तैयार किया था। यात्री हरपाल पथरिया सहित अन्य यात्रियों की तहरीर पर ट्रेवल एजेंसी के खिलाफ मुनिकीरेती थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इस तरह की फर्जी कार्रवाईयों को तत्परता से रोकने के निर्देश सभी थानों को दिये हैं। उन्होंने कहा है कि यात्रियों के साथ इस तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button