उत्तराखंड

अतिक्रमण चिह्निकरण करने के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने भरत विहार ऋषिकेश में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए भरत विहार का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर नियमानुसार/विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में जिन-जिन स्थानों पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतें हैं। ऐसे स्थानों पर चिह्निकरण करने के उपरान्त अवैध अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को अवैध अतिक्रमण के चिह्निकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऋषिकेश अपूर्वा पाण्डेय, तहसीलदार ऋषिकेश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button