उत्तराखंड

डीएम ने की रूपान्तरण कार्यक्रम के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। इस बैठक में उन्होंने जनपद रूपान्तरण कार्यक्रम के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी प्राप्त की। मुख्य शिक्षाधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद में 183 विद्यालयों में रूपान्तरण कार्यक्रम के तहत कार्य किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 171 विद्यालयों में कार्य पूर्ण हो चुका है शेष 12 में विद्यालयों में कार्य प्रगति पर है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के समस्त सरकारी विद्यालयांे से पढ़कर अच्छे पदों पर आसीन है ऐसे लोगों से सम्पर्क कर विद्यालयो में उन्हें आमंत्रित किया जाय और विद्यालयो के संसाधनो को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किये जाय। इस पर मुख्य शिक्षाधिकारी ने अवगत कराया कि अभी तक 65 लोगों सम्पर्क किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इस संख्या और ज्यादा बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय जीर्ण-शीर्ण हो चुके है उनका का प्रस्ताव एक माह के अन्दर बनाकर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करंे। इस अवसर पर उन्हांेने विद्यालयों में रिक्त पदों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और तत्काल प्रभाव से रिक्त पदों को भरने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चन्द्र भट्ट सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button