उत्तराखंड

23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से मौसम फिर करवट बदलने के प्रबल आसार बन रहे है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार  22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के बाद ं 23 अक्टूबर से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर यानी पूरे चार दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार 23 अक्टूबर को राज्य के गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में तथा कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होगी। इन जिलों में 3500 मीटर और इससे ऊंचाई पर स्थित स्थानों पर बर्फबारी भी होगी। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार 24 अक्टूबर को मौसम का बिगड़ा मूड थोड़ा और विस्तार लेगा। इन दिन गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में और कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। 3500 मीटर और इससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी। इस दौरान बिजली चमकेगी तो बादल भी जोर से गरजेंगे। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। रविवार 25 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी. 3500 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। नए हफ्ते यानी सोमवार 26 अक्टूबर की शुरुआत भी बारिश से ही होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी। बाकी 8 जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा। उत्तराखंड में सर्दियों की शुरुआत अक्टूबर के अंत से नवंबर के मध्य तक हो जाती है। अक्टूबर में ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की ठंड और बर्फबारी शुरू हो जाती है, जबकि नवंबर के मध्य से पूरे राज्य में ठंड बढ़ने लगती है और दिसंबर से फरवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button