उत्तराखंड

नाबालिग छात्रा लापता, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका

रूद्रपुर। शहर से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा क लापता होने के मामले में परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूधियानगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। नाबालिग कक्षा 10 की छात्रा है और 2 मई को अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों के अनुसार, छात्रा रोज की तरह अपने स्कूल के लिए घर से निकली थी। जब वह शाम तक वापस नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों को शक हुआ कि उसे किसी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
तहरीर में एक युवक पर आरोप लगाया है, जो नाबालिग को गलत नियत से अपने साथ ले गया है। उन्होंने यह भी बताया कि युवक घटना के बाद से माता-पिता के साथ घर से गायब है। इस स्थिति ने मामले को और गंभीर बना दिया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक के माता-पिता भी इस मामले में शामिल हो सकते हैं और उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनकी बेटी को सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी युवक और उसके परिवार की होगी। एसएसआई अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस टीम को छात्रा की तलाश में लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button