उत्तराखंडखेल

39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा आयोजित 39वीं अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को बहुउद्देशीय हॉल, परेड ग्राउंड, देहरादून में देशभर के डाक परिमंडलों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीसरे दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज कीं। उत्तराखंड के लिए दिन की प्रमुख उपलब्धि पुरुष एकल वर्ग में रही, जहाँ अमित शर्मा (उत्तराखंड) ने क्वार्टर फाइनल में असम के दीपज्योति दत्ता को सीधे दो गेमों में 15-13, 15-13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष युगल वर्ग में अमित शर्मा (उत्तराखंड) एवं देव आचार्य (केरल) की जोड़ी ने सेमी फाइनल में जगह बनाई। वहीं पुरुष युगल 45़ वर्ग में दिनेश मिस्त्री एवं सतीश कुमार (उत्तराखंड) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-7, 15-12 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अन्य डाक परिमंडलों के खिलाड़ियों ने भी तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष एकल में महाराष्ट्र के अजय कैथ, तेलंगाना के के. धनिक तथा महाराष्ट्र के चंदन जाधव ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल में पश्चिम बंगाल की अनुरिया दास, पश्चिम बंगाल की सायनी पॉल तथा कर्नाटक की लीला लक्ष्मी आर. ने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की। महिला युगल वर्ग में छत्तीसगढ़ध्कर्नाटक की जूही देवांगन प्रसाद एवं लीला लक्ष्मी आर. तथा गुजरात की हेता ए. शाह एवं प्रीति वी. वाघेला की जोड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वेटरन्स वर्ग में भी विभिन्न परिमंडलों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पुरुष एकल 45़ में पश्चिम बंगाल के तपश बिस्वास और तमिलनाडु के अब्दुल रकीब एम. ने जीत दर्ज की, जबकि पुरुष युगल 45़ में हरियाणाध्हिमाचल प्रदेश की जोड़ी तथा केरल, उत्तराखंड की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत हासिल की।
तीसरे दिन के परिणामों से प्रतियोगिता में मुकाबला और अधिक रोमांचक हो गया है। उत्तराखंड के अमित शर्मा ने एकल वर्ग एवं दिनेश मिस्त्रीदृसतीश कुमार एवं संजीव रावत-श्रवमउवद ळमवतहम की जोड़ी के सेमीफाइनल में पहुँचने से मेजबान परिमंडल की पदक की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। प्रतियोगिता 16 से 20 नवम्बर 2026 तक देहरादून में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के विभिन्न डाक परिमंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button