उत्तराखंड

गडकरी ने दी पिथौरागढ़ और बागेश्वर को 348.56 करोड़ की सौगात

देहरादून। केंद्र सरकार से उत्तराखंड को साढ़े तीन सौ करोड़ की सौगात मिली है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 348.56 करोड़ रुपये की लागत के साथ बागेश्वर और पिथौरागढ़ में एनएच 309। पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के रोड को बेहतर करने के लिए धनराशि मंजूर कर दी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी आज खुद ट्वीट कर दी है। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा है, “उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में एनएच-309। पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के 2 लेन के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के ट्वीट कर बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को सौगात देने संबंधी ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके ट्वीट को रिट्वीट कर उनको धन्यवाद कहा, मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर कहा, कि नितिन गडकरी सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से आपका हार्दिक धन्यवाद।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button