उत्तराखंडबड़ी खबर

अंत्योदय कार्डों में अनियमितता प्रकरण में हरिद्वार के डीएसओ का तबादला, दो पूर्ति निरीक्षक निलंबित

देहरादून। हरिद्वार जिले के रूड़की शहर, नारसन, लक्सर व खानपुर में अंत्योदय कार्डों के संबंध में घोर अनियमितता के प्रकरण सामने आने पर उपायुक्त खाद्य गढ़वाल संभाग द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण को अंत्यंत गंभीर मानते हुए पारदर्शी सुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार को प्रशासनिक आधार अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्ति निरीक्षक रूड़की एवं पूर्ति निरीक्षक नारसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लिा पूर्ति अधिकारी कार्यालय हरिद्वार से संबद्ध किया गया है। इस संबंध में अपर सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रूचि मोहन रयाल ने आदेश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button