उत्तराखंड

काशीपुर और किच्छा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

काशीपुर/किच्छा। काशीपुर और किच्छा रेलवे स्टेशन जल्द नए रंग रूप में नजर आएंगे। रेलवे स्टेशनों के भवन अत्याधुनिक होंगे। केंद्र सरकार की अमृत योजना में इन रेलवे स्टेशन का चयन हुआ है। योजना के तहत रेलवे स्टेशन का शीघ्र ही कायाकल्प किया जाएगा। रेल मंडल प्रबंधक रेखा यादव ने रविवार को अधिकारियों के साथ काशीपुर और किच्छा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां होने वाले कार्यों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया।
रेल मंडल प्रबंधक रेखा यादव अधिकारियों के साथ एक विशेष रेलगाड़ी से इज्जतनगर से किच्छा और काशीपुर स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया और स्टेशन की समस्याओं को जाना। उन्होंने बताया कि काशीपुर और किच्छा स्टेशन का अमृत योजना में चयन हुआ है। स्टेशन के मुख्य द्वार और बुकिंग काउंटर को भी रेल मंत्रालय वर्तमान स्थान से कुछ आगे ले जाया जाएगा। यहां पार्किग, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, चहारदीवारी, भवन, रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर का निर्माण किया जाएगा। डीआरएम ने काशीपुर में पार्किंग स्थल को व्यवस्थित करने करने और गेट लगाने और जीआरपी के पास शौचालय बनाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने बताया मुख्य गेट के पास लगे होर्डिंग्स हटाने के संबंध में उन्होंने कहा इस संबंध में वार्ता की जाएगी। बाद में सभी अधिकारी विशेष रेलगाड़ी से रामनगर के लिए रवाना हो गए। मंडल प्रबंधक के साथ सहायक मंडल प्रबंधक राजीव अग्रवाल, वाणिज्य प्रबंधक आशीष त्रिपाठी, महावीर सिंह, स्टेशन मास्टर भूपेंद्र अरोरा, डीएसटीई प्रवीण कुमार, डीईएन अमित शाह, डीसीआई अजय चैधरी, जीआरपी चैकी प्रभारी सीमा गौतम, पिंकी कोहली आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button