उत्तराखंड

पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, सनसनी

हरिद्वार। बीती रात से लापता एक 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर उद गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रवीण पुत्र जयचंद निवासी अकबरपुर उद बीती रात से लापता था। जिसका शव आज सुबह स्कूल के आंगन में खड़े आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता करने में जुटी हुई है कि फिलहाल किन परिस्थितियों में किशोर की मौत हुई। वहीं मामले में लक्सर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button