उत्तराखंड

डाक्टर्स डे पर 50 चिकित्सक होंगे सम्मानित

देहादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण। 01 जुलाई यानी कल श्डाक्टर्स डेश् पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से आयुष्मान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 चिकित्सकों और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना और राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शीर्ष 10 अस्पतालों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सकों एवं अस्पतालों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुण्डीर विशिष्ट अतिथि होंगे।
होटल एल. पी विलास, नंदा की चैकी, चकराता रोड, देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम कार्यक्रम का शुभारंभ सांय 6ः 00 बजे मा. मुख्य अतिथि जी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। डाक्टर्स डे और उसकी प्रासंगिकता समेत अन्य तमाम पहलुओं पर मा मंत्री जी उपस्थित समुदाय को संबोधित करेंगे। वहीं क्षेत्रीय विधायक व सचिव स्वास्थ्य भी डाक्टर्स डे के महत्व व योजना के बारे में अपने विचार रखेंगे। इस मौके पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण व नए चिकित्सालयों के मध्य हस्ताक्षरित अनुबंधों का अदान प्रदान किया जाएगा। साथ ही आयुष्मान योजना का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। मीडिया से जुड़े सहयोगी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button