उत्तराखंड

मकर संक्रांति पर खिचड़ी महोत्सव का किया आयोजन

रुद्रपुर। पूर्वांचल महासभा द्वारा जेसीज पब्लिक स्कूल गंगापुर रोड रुद्रपुर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर खिचड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। खिचड़ी महोत्सव आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं राजकुमार ठुकराल ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी को मकरसंक्रांति पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने खिचड़ी का स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में पूर्वांचल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों को सिमितियो के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, एसपी क्राइम चंद्रशेखर गोडके, अभिषेक तिवारी, सुरेश कोली, देवेन्द्र शाही, हिमांशु शुक्ला, निशान्त शाही पूर्वांचल महासभा के  समिति सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button