उत्तराखंड

राज्य में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को राज्य में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले। पिछले 22 दिनों में राज्य में यह कोरोनो मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। 28 मार्च 2022 को राज्य में 42 नए मरीज मिले थे उसके बाद अब मंगलवार को सबसे अधिक 12 नए मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को देहरादून में पांच, हरिद्वार में छह और नैनीताल में एक नया मरीज मिला है। इसके अलावा राज्य के किसी भी जिले में कोरोना का नया मरीज नहीं मिला है। मंगलवार को राज्य भर से 1348 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जबकि 1249 मरीजों की रिपोर्ट आई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.95 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत से अधिक चल रही है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से मंगलवार को तीन मरीज डिस्चार्ज किए गए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 35 रह गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button