उत्तराखंडदेश-विदेश

महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण समेत 10 विधेयक सदन में पेश

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मंगलवार को धामी सरकार ने सदन में 5440.43 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। शाम चार बजे सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अनुपूरक बजट सदन के पटल पर रखा। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को लेकर उत्तराखंड लोक सेवा(महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 समेत 10 विधेयक सदन में पेश किए गए। संस्कृति व धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया। इस विधेयक में सामूहिक धर्म परिवर्तन का दोष सिद्ध होने पर 10 साल की गैर जमानती सजा का प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button