उत्तराखंड

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में योग शिविर आयोजित

टिहरी। प्रकृति और योग के आलौकिक आनंद की प्राप्ति के लिए चेतना महिला योग समिति रेस कोर्स देहरादून के तत्वाधान में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविघालय नरेंद्र नगर में आज विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षिका विजय निझोन के नेतृत्व में सोमवार को प्रातः 10ः00 बजे देहरादून से 40 महिला योग प्रशिक्षणार्थी राजकीय महाविघालय नरेंद्र नगर पहुंची और महाविघालय परिसर में ध्यान ,योगिक क्रियाओं के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि योग प्रशिक्षिका विजय निझोन विगत 16 वर्षों से महिला सशत्तिफकरण एवं स्वावलंबन के लिए देहरादून में ष्चेतना महिला योग समितिष् में अपनी सेवाएं दे रही है ,समिति प्रत्येक वर्ष अपने स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाती हैं इसी श्रृंखला में आज अपने स्थापना दिवस पर समिति ने प्रकृति और योग के अलौकिक आनंद के लिए प्रकृति की गोद में स्थापित मां सरस्वती के पावन मंदिर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविघालय को चुना।
आकर्षक गणवेश के साथ पहुंची महिला योग प्रशिक्षणार्थियों ने शबद कीर्तन, गिद्दा,गढ़वाली लोक नृत्य के साथ योग पर आधारित लघु हास्य नाटिका की प्रस्तुति देकर योग प्रशिक्षणार्थियों एवं उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया इस अवसर पर जलपान एवं सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया था जिसका लुत्फ सभी उपस्थित जनों ने उठाया। महाविघालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने योग जागृति के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन को आवश्यक बताया तथा पतंजलि योगपीठ के अंतर्गत संचालित चेतना महिला योग समिति का महाविघालय में योगमय, भत्तिफमय एवं संस्कृतिमय वातावरण सृजित करने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महाविघालय के कर्मचारी एवं योग प्रशिक्षणार्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button