उत्तराखंडबड़ी खबर

काफल के पेड़ से गिरकर महिला की मौत

पिथौरागढ़। जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र में रविवार शाम एक महिला काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ से सीधे खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मृतक महिला के शव को ग्रामीणों ने खाई से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बंगापानी तहसील के ग्राम पंचायत जारा जिबली की नीमा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ काफल तोड़ने जंगल गई थी। काफल तोड़ते समय अचानक पेड़ की टहनी टूट गई। जिससे नीमा कई फीट नीचे पथरीली जगह पर जा गिरी। जिससे नीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीमा देवी के दो छोटे बच्चे हैं। जबकि, पति पुष्कर सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं।

Related Articles

Back to top button