उत्तराखंड

मंडलायुक्त ने किया ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट तहसील रूड़की परिसर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण

हरिद्वारर। आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने शुक्रवार को ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट तहसील रूड़की तथा परिसर मंे स्थित कार्यालयों का निरीक्षण करने के पश्चात राजस्व कार्यों की समीक्षा की। सुशील कुमार आयुक्त गढ़वाल ने निरीक्षण व समीक्षा के दौरान रजिस्ट्री की प्रक्रियाए नक्शे व सजरेए फैमिली पार्टिशनए लेखपाल व कानूनगो के पास लम्बित प्रकरणए आवासीय एवं कृषि भूमि पट्टों का आवंटनए मत्स्य तालाबों का आवंटनए स्टाम्प शुल्कए फाइलों के निस्तारण की स्थितिए सेल डीडए खसरा.खतौनीए चकबन्दी आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
गढ़वाल आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कोर्ट परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से जानकारी ली कि किस.किस दिन कोर्ट का आयोजन होता है। तत्पश्चात मण्डलायुक्त तहसील के मार्डन रिकार्ड रूम पहुंचेए जहां उन्होंने रूड़कीए मंगलौर तथा भगवानपुर के रिकार्ड के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी.कुल कितने गांव हैंए रूड़कीए मंगलौर तथा भगवानपुर के कितने.कितने गांव हैंए कितने में चकबन्दी चल रही है आदि के सम्बन्ध में पूछा तथा मंगलौर के गांव का रिकार्ड तलब कियाए उसकी सूची के बारे में पूछा तथा खसरा.खतौनी किस वर्ष की हैए उसकी जांच की। तत्पश्चात अद्यतन खसरा.खतौनी मंगाकर उसकी भी गहन जांच की। इस पर अधिकारियों ने बताया कि हम रिकार्ड को काफी व्यवस्थित ढंग से रखने में पूरा ध्यान देते हैं।
सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे राजस्व कर्मचारियों की बैठकें सप्ताह या 15 दिन में आयोजित करना सुनिश्चित करें ताकि राजस्व से सम्बन्धित जो भी प्रकरण हैंए उनका त्वरित गति से निस्तारण किया जा सके। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां तैनात अधिकारियोंध्कर्मचारियों से आर0सी0 के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि कार्यालय में कोई भी आर0सी0 लम्बित नहीं रहनी चाहिये।
आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने निरीक्षण के पश्चात समीक्षा बैठक में गांवों में चकबन्दी तथा भू.अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन के सम्बन्ध में जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि भू.अभिलेखों तथा चकबन्दी का आधारभूत डाॅटा कम्प्यूटराइज्ड होना बहुत जरूरी है। उन्होंने तहसील में कुल कितने पद हैंए कितने पद रिक्त चल रहे हैं तथा कितने पद भरे हैंए जो पद रिक्त चल रहे हैंए उनको भरने की क्या कार्रवाई चल रही तथा जहां पर उच्च स्तर पर स्वीकृति लेने की आवश्यकता हैए उनकी स्वीकृति लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
सुशील कुमार ने समीक्षा बैठक में व्यापार करए आबकारीए स्टाम्प शुल्कए विविध वसूली आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि राजस्व की वसूली में कहीं पर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भू.आवंटन पट्टे तथा मत्स्य के पट्टे नियमावली में जो पात्रता की प्राथमिकता निर्धारित की गयी हैए उस अनुसार देना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में अविवादित विरासत के मामलों की भी जानकारी ली तथा अविवादित विरासत के मामलों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि अविवादित विरासत के मामलों का निस्तारण अभियान चलाकर करना सुनिश्चित करें।
बैठक में मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने आसामी पट्टेए आदेशों की तामीलीए कैश चेस्टए परिवार रजिस्टरए म्यूटेशन की प्रक्रियाए फैमिली पार्टिशनए लेखपाल व कानूनगो के पास लम्बित प्रकरणए फाइलों के निस्तारण की स्थितिए अपनी सरकार पोर्टलए सेवा का अधिकार.आय प्रमाण पत्रए जाति प्रमाण पत्रए निवास प्रमाण पत्र आदि के सम्बन्ध में गहन समीक्षा की तथा अधिकारियों को इस सम्बन्ध में दिशा.निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आम जनता से सम्बन्धित जितने भी मामले हैंए उन पर पूरा ध्यान देते हुयेए उनका निस्तारण त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें तथा आम जन मानस का कोई भी कार्य होए उसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार का रूड़की तहसील परिसर पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इसके अतिरिक्त एडवोकेट एसोसिएशन ने भी आयुक्त गढ़वाल मण्डल का बुके तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेयए ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाहए एस0पी0 देहात एस0 के0 सिंहए एमएनए विजयनाथ शुक्लए उप रजिस्ट्रारए सीओ रूड़की पल्लवीए सीओ मंगलौर पंकज गैरोलाए तहसीलदार शालिनी मौर्य सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button