उत्तराखंडक्राइम

पुलिस वाला बनकर की महिला से ठगी, मुकदमा दर्ज

देहरादून। पुलिस वाला बनकर ठग ने उपचार को देहरादून आई महिला से लाखों के जेवरात ठग लिए। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसे सम्मोहित किया गया था।
इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान के मुताबिक अठुरवाला सैनिक कॉलोनी, सुनार गांव, भनियावाला डोईवाला निवासी शकुंतला नेगी पत्नी स्व. राजेंद्र नेगी बीते 31 मार्च को कैलाश अस्पताल में अपनी जांच कराने आई थी। अस्पताल के बाहर महिला बस का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि तभी एक युवक आया और महिला को बोला कि तुम्हें साहब बुला रहे हैं। कुछ दूरी पर खड़े युवक के पास जब महिला पहुंची तो उसने खुद को पुलिस वाला बताया, और महिला को पुलिस वाले ने बोला कि उसे यहां डीएसपी साहब ने तैनात किया है। बीते दिनों पहले ही यहां घटना हुई थी और महिला से जेवरात चोरों ने लूट लिए थे। घटना का हवाला देते हुए युवक ने महिला को दो कंगन, चेन, अंगूठी उतारकर पर्स में रखने को कहा। बात मानकर महिला ने जेवरात उतार लिए। युवक ने कागज में जेवरात को बांधने के लिए महिला से गहने मांगे। युवक ने जेवरात अपने पास रख लिए और कागज में महिला को कांच के दो कंगन दे दिए। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बेसुध होकर यह सब देख रही थी। महिला को डोईवाला पहुंचने के बाद होश आया तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद महिला ने नेहरू कॉलोनी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने जेवरातों की कीमत करीब 5 लाख रुपये पुलिस को बताई है। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button