उत्तराखंड

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उत्तराखंड दौरा

देहरादून। भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति, संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में आगामी 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में रहेगी। इस दौरान समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
निजी सचिव, भारतीय प्रेस परिषद अशोक कुमार नवरत्न द्वारा महानिदेशक, सूचना को प्रेषित पत्र के माध्यम से बताया कि उपसमिति 23 अगस्त को शाम 7 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ मुलाकात एवं संवाद करेंगे। उन्होंने बताया उपसमिति 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में  समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रकाशकों से उनकी समस्याओं, चुनौतियों एवं विज्ञापन से संबंधित विषयों की जानकारी लेकर उनके समाधान के संबंध में चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित समाचार पत्रों के प्रकाशकों से बैठक में उपस्थित होकर अपने विषय रखने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन सम्बन्धी मामलों की उपसमिति का उद्देश्य समाचार पत्रों एवं प्रकाशकों से जुड़े विज्ञापन संबंधी विषयों तथा उनकी समस्याओं को समझना और संबंधित पक्षों के साथ संवाद के माध्यम से आवश्यक सुझाव एवं समाधान की दिशा में कार्य करना है।

Related Articles

Back to top button