उत्तराखंड

एम्स में उत्तराखंड स्टेट चैप्टर शुरू किया गया

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में टेलिमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तराखंड स्टेट चौप्टर शुरू किया गया। इस तकनीक से देश के अन्य मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को भी जोड़ा जाएगा। टेलिमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष और एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. डा. मीनू सिंह और टीएसआई के सचिव डॉ. मूर्ति रमेला ने संयुक्त रूप से सोसाइटी के उत्तराखंड स्टेट चौप्टर को शुरू किया। टीएसआई की अध्यक्ष एम्स निदेशक ने कहा कि इस सुविधा से वर्तमान में कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी एम्स ऋषिकेश की टेलिमेडिसिन सुविधा से सीधे तौर से जुड़े हैं।
टीएसआई के सचिव डॉ. मूर्ति रमेला ने कहा कि वर्ष 2001 में सेटेलाइट बेस्ड कनेक्टिविटी के माध्यम से प्रत्येक जनपद के जिला चिकित्सालयों को जोड़ा जा चुका था और अब टेलिमेडिसिन सुविधा से हम गांव-गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी ऑनलाइन प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉ. पूर्वी कुलश्रेष्ठ, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंशुमन दरबारी, डॉ. अरूप कुमार मंडल, डॉ. स्मृति अरोड़ा, पीपीएस विनीत कुमार आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button