उत्तराखंड

उत्तराखंड बचाओ आंदोलन टीम ने किरण नेगी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन फाइल किया

देहरादून। उत्तराखंड बचाओ आंदोलन टीम ने उत्तराखंड की बेटी किरण नेगी के साथ हुए बर्बरता और उसके बाद उत्तराखंड की बेटी की हत्या के इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट में आज रिव्यू पिटिशन फाइल किया है। उत्तराखंड बचाओ आंदोलन के जनक जगदीश भट्ट ने अपने टीम के प्रयास से इस आंदोलन को यहां तक लाए हैं, जहां पर सुप्रीम कोर्ट में यह रिव्यू पिटिशन फाइल की गई है। जगदीश भट्ट ने कहा है कि हम किरण नेगी की हत्या के इंसाफ के लिए उत्तराखंड के शासन प्रशासन से भी गुहार लगाए चुके हैं परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। किरण नेगी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे इंसाफ मिलना चाहिए। जहां पर जिस अपराधियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए वह अब जेल से रिहा होकर खुलेआम घूम रहा है। उत्तराखंड बचाओ आंदोलन टीम सुप्रीम कोर्ट से पुनः यह मांग करती है कि इस जघन्य अपराध करने वाले दोषियों को फांसी की सजा मिले एवं उत्तराखंड की बेटी किरण नेगी को इंसाफ मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button