उत्तराखंडखेल

राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता 28 से देहरादून के मालसी में

देहरादून। उत्तराखण्ड में पहली बार नेशनल बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मालसी देहरादून के फुटहिल गार्डन में होने वाली इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बाॅक्सर प्रतिभाग करेंगे।
नेशनल बाॅक्सर आरूण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में पहली बार पंच बाॅक्सिंग प्रतियोतिगा का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त 20 बाॅक्सर प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से मालसी देहरादून के फुटहिल गार्डन में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बाॅक्सर विकास यादव, पवन कुमार, कमला रोका, नन्दनी पाला, आरूण फत्र्याल, रोहन रामेश्वर, रितेश सिहं, मौहम्मद जावेद, कुनाल राजपूत, चन्दू जी, मौ. अजहर, प्रियारंजन नायक, राकेश लोहचाब, अक्शय चहल, सतनाम सिंह, मोहित, सक्षम ठाकुर, जसकिरण सिंह, अकिलन आन्नदुराई व आरूण शर्मा प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता नेशनल बाॅक्सिंग काउसिंगल के बैनर तले आयोजित की जा रही है। आरूण शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से उत्तराखण्ड में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और बाॅक्सिंग में नई प्रतिभाओं की खोज भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button