उत्तराखंड

जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया शिकार

देहरादून। काठगोदाम के ब्यूराखाम टंगड़ क्षेत्र में जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग ने टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटना से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।
गुरुवार दोपहर दमुढूंगा निवासी नंदी देवी (45) पत्नी शिवदत्त सनवाल मवेशियों के लिए घास लेने फतेहपुर रेंज के जंगल में गई थीं। कई घंटे बाद भी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। जंगल में जाकर देखा तो अलग-अलग स्थानों पर नंदी देवी की चप्पल और दराती पड़ी थी। वहां किसी को घसीट कर ले जाने के निशान भी थे। कुछ दूरी पर नंदी देवी का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेंजर केएल आर्या ने बताया कि महिला को गुलदार ने मारा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button