उत्तराखंड

एफआरआई में प्रदर्शन गाँव के चयन को विचार विमर्श गोष्ठी आयोजित

देहरादून। विस्तार प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून द्वारा बड़कोट और रानीपखारी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों और महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों सहित अन्य हितधारकों के साथ प्रदर्शन गाँव के चयन हेतु प्रांभिक विचार विमर्श गोष्टी आयोजित की गई। ऋचा मिश्रा, आईएफएस, प्रमुख विस्तार प्रभाग और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चरण सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार और रामबीर सिंह सहित विस्तार प्रभाग, एफआरआई की टीम ने आजीविका सुधार और रोजगार के संबंध में वानिकी के विभिन्न पहलुओं के तकनीकी ज्ञान को सभी प्रतिभागियों के साथ साझा किया तथा प्रदर्शन गाँव की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। अनिल कुमार, प्रधान, ग्राम सभा बरकोट, सुधीर रतूरी, प्रधान, ग्राम सभा रानीपोखरी और अनिल चंदोला, अध्यक्ष, भारतीय ग्रामोत्थान संस्था, ऋषिकेश ने भी अपने विचार व्यक्त किए और प्रदर्शन गांव के चयन के लिए सुझाव दिए. महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों सहित अन्य व्यक्तियों ने काम के अवसर, आजीविका और रोजगार सृजन से संबंधित मुद्दों को उठाया।
बैठक के बाद, टीम ने नर्सरी स्थापना हेतु बुनियादी ढांचे की व्यवहार्यता का अंकलन करने के लिए किसानों की भूमि का दौरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button