उत्तराखंडक्राइम

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गया जेल

नैनीताल। नाबालिग छात्रा का यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पॉक्सों एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक दो सालों से पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा शिक्षक के पास टयूशन पढ़ने जाती थी, तभी आरोपी उसके साथ गलत हरकत करता था। दो सालों से ये ही सिलसिला चल रहा था। नाबालिग छात्रा के परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button