उत्तराखंड

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। बीती रात एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि घाट-पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास देर शाम से कई यात्री फंसे हुए हैं। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा की अगुवाई में तत्काल मौके लिए रवाना हुई। टीम ने मार्ग पर भूस्खलन के चलते फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को देर रात तक सकुशल रेस्क्यू किया।
टीम ने तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, एक बीमार व्यक्ति को बाधित मार्ग से स्ट्रेचर की मदद से निकालकर दूसरे वाहन से अस्पताल भेजा गया। यात्री करीब 7 घंटे तक मार्ग पर फंसे रहे। मुख्य मार्ग पर फिर से मलबा आ जाने के कारण यातायात बाधित हो गया था। जिसे जेसीबी की मदद से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button