उत्तराखंड

शिलगुर महाराज के सिंघासन, डोरिया व पालकी का नवनिर्माण किया गया

देहरादून। चकरााता ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिंडाल में आराध्य देव शिलगुर महाराज के सिंघासन, डोरिया व पालकी का नवनिर्माण किया गया। वैदिक मंत्रोचारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद इन्हें मंदिर में स्थापित किया गया। खत द्वार के सामूहिक रूप से शिलगुर महाराज कुल देवता हैं। जिसका भव्य मंदिर ग्राम मिंडाल में हैं।
शिलगुर महाराज का सोने व चांदी आभूषण से भव्य सिंघासन और डोरिया का निर्माण कराया गया। इस शुभ कार्य करने के लिए महाराज के (सुनार) जाने माने लोकगायक अतर शाह और उनके साथियों द्वारा लगभग एक महीने के समय अंतराल में यह कार्य पूर्ण किया गया। बुधवार को विधिवत रूप से महाराज को नए निवास में स्थापित किया गया। इस शुभ अवसर पर सभी ने महाराज जी के दर्शन किए। साथ ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर शुभ लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर महाराज के वजीर दिनेश नेगी, विक्रम नेगी, शमशेर नेगी, अमर सिंह नेगी, देव माली अनतराम नेगी, सुरवीर नेगी, अजवीर नेगी, सतपाल नेगी आदि समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button