उत्तराखंड

छात्र की स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने स्कूल में काटा हंगामा

रुद्रपुर। रुद्रपुर में आठवीं कक्षा के छात्र की स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मामले में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मोहल्ला कानून गोयान निवासी 12 वर्षीय मोक्ष गुप्ता पुत्र सुबोध गुप्ता गोविंद बल्लभ पंत स्कूल में आठवीं का छात्र था।
सोमवार को रोजाना की तरह वह अपने स्कूल गया था। जहां मिड डे मील भोजन के दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि मारपीट के चलते ही बच्चे की मौत हुई है।
सूचना पर एएसपी अभय सिंह पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्कूल की एक शिक्षिका को हिरासत में लिया है। जहां पुलिस शिक्षिका से घटना के बारे में जानकारी ले रही है। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि छात्र के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पंचायतनामा की कार्रवाई चल रही है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त  नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य के अनुसार छात्र एमडीएम का भोजन लेने लाइन में खड़ा था, जहां वह गश खाकर फर्श पर गिर गया। इसके बाद उसके पिता व शिक्षक उसे तहसील रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के साथ स्कूल में मारपीट की कोई घटना नहीं हुई है।
—————————————————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button