उत्तराखंडराजनीति

आप कार्यकर्ताओं ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि

देहरादून। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के कार्यकर्ताओं द्वारा घंटाघर स्थित अम्बेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन कर आप कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों व उनके  दिखाये मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशाल चौधरी, रविन्द्र आनंद, अशोक सेमवाल, शरद जैन, विपिन खन्ना, राजेन्द्र सिंह, मुकुल बिड़ला, सुशील सैनी, कासिम चौधरी, सुधीर कुमार पंत, संदीप हैरिस, श्यामलाल नाथ, डॉ. जगदीश मिश्रा, विक्की ठाकुर, राजीव तोमर आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button