उत्तराखंड

गुरिल्लाओं ने दी 28 दिसंबर को सांकेतिक चक्काजाम की चेतावनी

उत्तरकाशी। प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के सत्यापन सूची में अधिकांश के नाम नहीं होने पर उन्होंने रोष जताया। उन्होंने शीघ्र सूची में जनपद के सभी गुरिल्लाओं का नाम अंकित न करने पर 28 दिसंबर को सांकेतिक चक्काजाम की चेतावनी दी।
एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के माध्यम से जिन लोगों ने सशस्त्र सैन्य प्रशिक्षण लिया था। उनका पूर्व में 2011 व 2015 में भी एसएसबी द्वारा उत्तराखंड शासन के माध्यम से सत्यापन कराया गया था लेकिन इस समय किए जा रहे सत्यापन सूची में अधिकांश प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के नाम नहीं है। संगठन ने एसडीएम के माध्यम से महानिदेशक शस्त्र सीमा बल पूर्वी खंड नई दिल्ली को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम रावत, पुरोला शाखा के अध्यक्ष एलम सिंह पंवार, बड़कोट के जयेंद्र रावत, बृह्मखाल के महावीर रावत, केशव बिजल्वाण, गंभीर चौहान, गोविंद नौटियाल, अमीचंद शाह, विजयपाल रावत, जगदीश गुसाईं, नारायणी चौहान, शशि, राधा देवी, देवेंद्री आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button