उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों को दोहरी पेंशन में छूट दिलाने को मोर्चा ने किया घेराव

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसील विकासनगर में मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में  तहसील घेराव कर अन्य स्रोतों से दोहरी पेंशन प्राप्त कर रहे आश्रित राज्य आंदोलनकारियों को छूट दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा।
नेगी ने कहा कि हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा दोहरी पेंशन (आंदोलनकारी पेंशन व अन्य स्रोतों से मिलने वाली पेंशन) ले रहे राज्य आंदोलनकारियों से सिर्फ एक पेंशन लेने हेतु फरमान जारी किया गया है, जिसके तहत अन्य स्रोतों से मिलने वाली पेंशन या आंदोलनकारी पेंशन दोनों में से सिर्फ एक पेंशन को विकल्प के रूप में चुने जाने हेतु नोटिस जारी किए गए हैं  एवं अन्यथा की स्थिति में  कार्यवाही का जिक्र किया गया है द्य काबिल-ए-गौर है कि जिन आंदोलनकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें अधिकांश पारिवारिक (आश्रित) पेंशन लेने वाली श्रेणी के लोग हैं द्य यह अलग बात है कि शासनादेश दिनांक 6 अप्रैल 2017 में सिर्फ एक पेंशन लेने हेतु ही प्रावधानित है। नेगी ने कहा कि हैरानी की बात है कि विधायकध्सांसद कई- कई पेंशन लेने ले रहे हैं, लेकिन इन पर कोई नियम लागू नहीं होता वहीं दूसरी ओर जिन आंदोलनकारियों ने राज्य गठन के लिए दिन-रात एक किया, उनको उनके अधिकारों से वंचित रखना बहुत ही दुखद है द्य इस दोहरे मापदंड से आंदोलनकारियों में घोर निराशा है।     नेगी ने कहा कि आंदोलनकारियों को मिलने वाली पेंशन कोई आर्थिक सहायता नहीं है बल्कि यह एक सम्मान स्वरूप मिलने वाली धनराशि है।       पत्रकार वार्ता में मोर्चा महासचिव एवं राज्य आंदोलनकारी आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, विजय राम शर्मा, हाजी फरहाद आलम,सलीम मुजीब- उर- रहमान, प्रवीण शर्मा पिन्नी, के.सी., चंदेल, सतीश गुप्ता, रूपचंद, गयूर, जगदीश रावत, महेंद्र सिंगल, नरेंद्र तोमर, रियासत अली, सुरजीत सिंह,अशोक डंडरियाल, दिनेश राणा,  शहजाद, बीएम डबराल, चैधरी मामराज, गजपाल रावत,  किशन पासवान, राजू चैधरी, प्रमोद शर्मा, नीरज ठाकुर, मुकेश पसबोला, मदन सिंह, अनिल शर्मा, संजय पटेल, शमशाद ,जयपाल सिंह, अंकुर चैरसिया,गफूर, चैधरी फूल सिंह, सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button