उत्तराखंड

राज्यपाल राजभवन परिसर स्थित शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

देहरादून। सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन परिसर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने प्रदेश में हो रही लगातार भारी वर्षा में लोगों की कुशलता के लिए भी प्रार्थना की। उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश के संबंध में राज्यपाल ने दूरभाष पर सचिव आपदा प्रबंधन, आईएमडी के निदेशक और जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल और चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को इस दौरान लोगों की सहायता हेतु पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश भी दिए हैं। राज्यपाल ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से जान-माल के नुकसान की भी सूचनाएं आ रही हैं। उन्होंने इस आपदा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा की इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य का आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button