उत्तराखंड

शादी का झांसा देकर पांच साल तक किया महिला से दुष्कर्म

ऋषिकेश। महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि जब उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे उसकी बेटियों समेत घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला ने पुलिस से इस संबध में कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच साल पहले उसने अपने शराबी पति को छोड़ दिया था। इसके बाद वह एक युवक उसके संपर्क में आया। जिसने उसकी दो बेटियों को कानूनी तौर पर गोद ले लिया। जिसके बाद युवक महिला को भी अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया। फिर शादी करने की बात कह कर युवक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। पांच साल तक युवक के घर पर ठिकाना बना कर रह रही महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने महिला और उसके छह बेटियों को घर से बाहर निकाल दिया। फिलहाल युवक घर से फरार बताया जा रहा है। मामले में महिला ने एम्स पुलिस चौकी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एम्स पुलिस चौकी प्रभारी शिवराम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button