दीन दयाल उपाध्याय पार्क में लगे ओपन जिम के उपकरण टूट रहे

मसूरी। लंढौर बाजार में बने प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क की स्थिति दयनीय बनी है। पार्क में लगे ओपन जिम के उपकरण टूट रहे है। जबकि इससे पूर्व भी यहां पर ओपन जिम में उपकरण टूट गये थे जिसे मसूरी देहरा विकास प्राधिकारण ने बना दिया था, लेकिन उसके बाद अब फिर से यह उपकरण टूटने लगे है। लढौर बाजार में पर्यटकों की आमद को लेकर लंबे संघर्ष के बाद पार्क का सौंदर्यी करण किया गया था। लेकिन मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण ने पार्क के सौंदर्यी करण को लेकर वहां पर ओपन जिम के साथ बैठने के लिए बैंचे बनवाई थी लेकिन गुणवत्ता विहीन कार्य होने के कारण पार्क में लगाये गये ओपन जिम के उपकरण टूटने लगे थे जिस पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो एमडीडीए ने ओपन जिम के उपकरणों को ठीक करवा दिया था लेकिन कुछ ही समय बाद एक बार फिर ये उपकरण टूट गये। जिससे कार्य में बरती जा रही लापरवाही मानी जा रही है। वहीं सौदर्यीकरण के तहत प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से पार्क का सौदर्यीकरण किया गया व यहां पर ओपन जिम के साथ ही बैठने के लिए बैंच बनायी गयी ताकि स्थानीय लोग व पर्यटक पार्क का उपयोग कर सकें व जिम कर स्वास्थ्य लाभ ले सके। जिस पर एमडीडीए ने यहां पर ओपन जिम बनाया।
लेकिन जिम के उपकरण गुणवत्ता विहीन होने के कारण जिम के उपकरण टूटने लगे। जिस पर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एमडीडीए व मंत्री गणेश जोशी से की थी उसके बाद एमडीडीए ने पार्क में लगे ओपन जिम के उपकणों को ठीक करवाया। लेकिन उसके बाद एक बार फिर से उपकरण टूट गये है जिस कारण जिम का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय व्यवसायी खुशदेव सिंह ने कहा कि प. दीन दयाल उपाध्याय पार्क से पहले यहां पर सौदर्यीकरण के तहत फव्वारा बनाया गया था, लेकिन यह फव्वारा भी कुछ ही दिन चला व बंद हो गया। इसके बाद लंबे समय तक यह फव्वारा बंद पड़ा रहा व फव्वारे में पानी लंबे समय तक रहने के कारण इसमें मच्छर पैदा होने लगे थे। इस बीच भाजपा मसूरी मंडल के प्रयासो से यहां पर प. दीन दयाल उपाध्ययाय की प्रतिमा लगायी व पार्क का नाम प. दीनदयाल उपाध्याय पार्क रख दिया गया व वहां पर ओपन जिम का निर्माण करवा गया। लेकिन जिम के उपकरण कमजोर होने के कारण टूटने लगे एक बार मरम्मत करायी गयी लेकिन यह फिर से टूट गये। इस संबंध में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने एमडीडीए के सहायक अभियंता से बात की तो उन्होंने कहा कि शीघ्र उपकरणों की मरम्मत करवा दी जायेगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उपकरणों में लगे मोटे पाईप कमजोर होने से यह बार बार टूट रहे है इसमें मोटे पाइप लगाये जाने चाहिए व प्लेट लगाकर उसके माध्यम से इसे बनाया जाना चाहिए।





