उत्तराखंड

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट 19 मई को खोले जायेंगे

चमोली। उच्च हिमालय पर स्थित पंच केदारों में एक चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 19 मई को विधान के साथ खोले जायेंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी। रुद्रनाथ के पुजारी पंडित हरीश भट्ट ने बताया भगवान रुद्रनाथ के कपाट 19 मई ब्रह्ममुहूर्त में खोल दिए जाएंगे। 15 मई ज्येष्ठ संक्रांति को भगवान रुद्रनाथ अपने गद्दीस्थल पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ विराजमान होंगे। 17 को भगवान रुद्रनाथ अपनी चल विग्रह डोली के साथ कैलाश रुद्रनाथ के लिये प्रस्थान करेंगे। 19 मई को भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान के खोले जायेंगे। बसंत पंचमी को रुद्रनाथ गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में रुद्रनाथ मंदिर कपाट खुलने की तिथि और मुहुर्त का निर्धारण पंचाग अध्ययन से तय किया गया। इस अवसर पर रुद्रनाथ के पुजारी पंडित हरीश भट्ट, रुद्रनाथ गोपीनाथ मंदिर के प्रबंधक अनसूया प्रसाद भट्ट, ज्योतिषार्य पंडित दिनेश चन्द्र थपलियाल, गोपीनाथ  मंदिर के भंडारी ठाकुर अमित सिंह रावत, अशोक बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button