उत्तराखंड

लव जिहाद को लेकर तनाव बरकार, पीएसी तैनात

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में लव जिहाद के मामले पर जारी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नाबालिग लड़की को भगाने की घटना के बाद से पुरोला में अभी माहौल सौहार्द और शांतिपूर्ण का नहीं हुआ है। मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें पिछले 15 दिनों से नहीं खुल पाई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पुरोला में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने  बुधवार से एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।
पुरोला में गारमेंट्स, नाई, दर्जी, फल सब्जी, मोटर मैकेनिक सहित 40 से अधिक मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद से ही यहां पर मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें बंद हैं। पिछले 15 दिनों से ये दुकानें नहीं खुली हैं और इसके साथ ही लगातार प्रदर्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button