उत्तराखंडक्राइम

किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी किशोरी से युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब किशोरी के स्वजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। लेकिन आरोपितों के स्वजन ने उन्हें धमकाया। जिसके बाद पीड़िता के स्वजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित ललित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित ललित पर दुष्कर्म और दो अन्य पर धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं रायवाला हरिपुरकलां स्थित एक आश्रम में रहने वाली एक साध्वी ने दो व्यक्तियों पर शारीरिक उत्पीडन, पिटाई करने और पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में साध्वी ने थाना रायवाला में तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में साध्वी ने बताया है कि वह बीते 12 साल से भारत में रह रही है। पिछले कुंभ मेले के दौरान वह हरिपुरकलां आई थी।

Related Articles

Back to top button