उत्तराखंड

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नहीं करने दिए अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन

चमोली। ज्योतिष्पीठ (जोशीमठ) के नए शंकराचार्य को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वर्तमान में उत्तराखंड के चमोली जिले में हैं। यहां ज्योतिष्पीठ में उनका नए शंकराचार्य के रूप में पट्टाभिषेक का कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। जिसके बाद से यह विवाद गरमाया हुआ है। सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें मंदिर में दर्शन नहीं करने दिए गए। इस दौरान मंदिर का दरवाजा बंद था। जिसके बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बाहर से ही हाथ जोड़कर वापस लौट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button