उत्तराखंड

सदन में पेश किया गया 5,315 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट

गैरसैंण।  सदन में पेश किया गया 5,315 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में पेश किया बजट। विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई है। उत्तराखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में शुरू हो गया है। विधानसभा के चार दिवसीय मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है। उत्तराखंड मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्षी नेताओं का हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी विधायक वेल तक पहुंचे। इसके साथ ही इन चार दिनों के लिए भराड़ीसैंण में धारा 163 लागू की गई है। इसका अर्थ ये हुआ कि 19 अगस्त से सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम 5 बजे तक धारा 163 प्रभावी रहेगी। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन से 5 किलोमीटर रेडियस में प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है।

सीएम के माइक का कनेक्शन टूटा मिला
गैरसैंण। हंगामे के बीच मुख्यमंत्री की एंट्री है। हंगामे के बीच अब नियम 300 की सूचनाओं पर चर्चा शुरू। कांग्रेस का सदन के अंदर कांग्रेस का हंगामा। मुख्यमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल के बीच चर्चा। संसदीय कार्यमंत्री ने कांग्रेस पर लगाया सदन के अपमान का आरोप। सुबोध उनियाल ने की विपक्ष के विधायकों को दिन भर की कार्यवाही से निलंबित करने की मांग। मुख्यमंत्री बोलने के लिए उठे लेकिन उनके माइक कनेक्शन टूटा हुआ है। मुख्यमंत्री को पहली बार इतिहास में दूसरी सीट पर जाकर बोलना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री पूर्व विधायक मुन्नी देवी के निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ रहे थे।

Related Articles

Back to top button