उत्तराखंड

महेश चंद्र फिर बने उपनल कर्मचारी महासंघ पेयजल निगम इकाई के प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के संघ भवन में उपनल कर्मचारी महासंघ पेयजल निगम इकाई (उत्तराखंड) की द्वितीय कार्यकारणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र व त्रिभुवन पांडे को महासचिव चुने गए। जबकि बचन सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित सिंह नेगी को उपाध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
समारोह मे पहुँचे उपनल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि हर परिस्थिति में महासंघ पेयजल उपनल कर्मियों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। वही उपनल महासंघ संयोजक महेश भट्ट ने उपनल कर्मियों की समस्याओं को लेकर जल्द ही विभागीय अधिकारियो से वार्ता करने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश चंद्र ने कहा कि विभागीय ढांचा स्वीकृत करने के लिए अधिकारियों से वार्ता कर पदों को समायोजित करने की कार्यवाई की जाएगी। कार्यक्रम में सम्मलित रहे पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव वर्तवाल ने विश्वास दिलाया कि कर्मचारी महासंघ हमेशा उपनल महासंघ के साथ खड़ा रहा है और हमेशा रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड प्रदेश संयोजक जल संस्थान जल निगम संयुक्त मोर्चा, विजय खाली, उत्तराखंड उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव विनय प्रसाद एवं विभिन्न जनपदों से आये उपनल कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button