उत्तराखंडक्राइम

दो करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। शेयर मार्केट के नाम पर जनपद से दो करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लखनऊ एअरपोर्ट से दबोच लिया। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था। पुलिस आरोपी को पिथौरागढ़ ले आई है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को दबोचने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पिथौरागढ़ नगर के सिनेमा लाइन निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस में दो करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमलेश कुमार ने कहा था कि उसकी पहचान बाजपुर के गोबरा निवासी कविता से थी। उनका आपस में घर आना जाना था। कविता ने उसे अपने पति जय कुमार से मिलाया था।जयकुमार और कविता ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर दोगुना करने के बारे में बताया और करीब दो करोड़ की धनराशि अपने और अपने मित्रों के खाते में डलवा दी। इसके बाद दोनों पिथौरागढ़ छोड़कर भाग गए। दोनों ने पैसा नहीं लौटाया।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई सोमेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसओजी को शामिल कर संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुराग लगाकर जय कुमार के लखनऊ में होने का पता लगा लिया। लखनऊ पहुंची टीम ने सीसीएस एअरपोर्ट से जय कुमार को दबोच लिया।जयकुमार से धोखाधड़ी में उपयोग किए गए मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी को पिथौरागढ़ ले आई है। न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम में कांस्टेबल राजेंद्र शाह, राजेंद्र कुमार और संदीप चंद शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पिथौरागढ़ पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button