उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में जल्द शुरू होगी फिल्म चरण की शूटिंग

देहरादून। बॉलीवुड की फिल्म चरण की लगभग 25 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। बाकी की 75 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखण्ड में की जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में उत्तराखण्ड के जानेमाने रंगकर्मी व कलाकर धन्यजय कुकरेती हैं। कहानी सामाजिक विषय पर आधारित है। फिल्म की पूरी कहानी उन्ही के इर्द-गिर्द घूम रही है। इसके अलावा इस फिल्म में अन्य कई कलाकार उत्तराखण्ड मूल के है। इस फिल्म के निर्माता दिलीप कुमार शर्मा एक व्यवसाई और समाज सेवी है। फिल्म का निर्देशन राज संधू और अन्यजय कुकरेती ने संयुक्त रूप से किया है।
इस मौके पर फिल्म के निर्माता  दिलीप कुमार शर्मा ने कहा कि भारत की संास्कृतिक विरासत की दुनियां में उसकी अलग से एक पहचान है। इस फिल्म की कहानी भारत की सामाजिक व्यवस्था पर आधारित है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अब क्षेत्रीय मुद्दों को तरजीह दी जाने लगी है। नहीं तो पहले बॉलीवुड की फिल्म सिर्फ मनोरंजन का साधन मात्र बनकर रहे गयी थी। किन्तु आधुनिक युग में अब फिल्मों में भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं पहनावा आदि को फिर से तरजीह दी जाने लगी है। जो कि फिल्मों के लिहाज से एक स्वस्थ्य परम्परा है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी भारत की सामाजिक व्यवस्था पर आधारित फिल्मे बनाने में अपनी रूची दिखाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button