उत्तराखंडशिक्षा

आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में सातवां दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

-स्वर्ण पदक से नवाजे गए 13 मेधावी छात्र-छात्राएं, 626 डिग्रियां की गई वितरित

देहरादून। आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय में शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ सातवां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। जिसमें पीएचडी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 626 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च प्रदर्शन और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले करने वाले कुल 13 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जिनमें से 9 स्वर्ण पदक लड़कियों के नाम रहे। उपाधि मिलने के बाद सभी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस समारोह के मुख्य अतिथि एवं आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. गुरदीप सिंह रहे।
दीक्षांत समारोह के इस अवसर पर एल.एल.एम. बैच (2022-23), एम.बी.ए, एम.एच.एम., एम.ए (इंग्लिश) और एम.ए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) बैच 2021-23 के स्नातकोत्तर एवं बी.ए.एल.एल.बी (आनर्स), बी.बी.ए. एल.एल.बी (आनर्स) के 2018-23 बैच, इंटीग्रेटेड एम.बी.ए 2019-23, बी.एच.एम बैच 2019- 23 एवं बी.बी.ए, बी.कॉम (आनर्स), बी.ए (पत्रकारिता एवं जनसंचार), बीए (आनर्स) के 2020-23 बैच और 8 शोधार्थियों समेत कुल 626 डिग्रियां वितरित की गई। यूनिवर्सिटी टॉपर हर्षित कुमार सिंघल को फाउंडर चेयरमैन मेडल और बहुमुखी प्रतिभा के धनी रोईखिक मुखर्जी को बेस्ट ऑलराउंडर छात्र के तौर पर कुलाधिपति मेडल से नवाजा गया। विभिन्न पाठ्यक्रमों के 13 टॉपर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। दिलचस्प बात यह है कि कुल 13 स्वर्ण पदक विजेताओं में से 9 लड़कियां थीं। इसके अलावा प्रबंधन विषय में 4, विधि में 3 और पत्रकारिता एवं जनसंचार में 1 शोधार्थियों को भी डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) डिग्री से नवाजा गया जिनके नाम इस प्रकार हैंरू पारितोष पाठक (प्रबंधन), शुभानगी शर्मा (प्रबंधन), अजय पुरोहित (प्रबंधन), सचिन लूथरा (प्रबंधन), रेखा गिरी (विधि), कुमुद मेहरा (विधि), आकांक्षा सचदेवा (विधि), अन्वेषा सेन मजूमदार (पत्रकारिता एवं जनसंचार)। वार्षिक दीक्षांत समारोह का शुभारंभ शैक्षणिक पदचाल के साथ हुआ जिसमें कुलाधिपति प्रो. गुरदीप सिंह, विश्वविद्यालय प्रशासक मंडल के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, कुलपति ब्रिगेडियर डॉ एन श्रीनिवासन, उपकुलपति प्रोफेसर रविकेश श्रीवास्तव, कुलसचिव कर्नल प्रणव कुमार, प्रशासक मंडल एवं अकादमिक परिषद के माननीय सदस्य सम्मिलित रहे। राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत हुई। इसके बाद कुलाधिपति एवं दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर गुरदीप सिंह ने दीक्षांत समारोह के विधिवत संचालन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button