उत्तराखंडबड़ी खबर

सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने अपने बैरक में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहते थे। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है। उसके बाद से सीएम आवास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने सीएम आवास के अंदर ही बने बैरिक में खुद को गोली मारी है, जिससे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नगलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल व सीओ डालनवाला अभिनव चैधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना साढ़े तीन बजे की है। प्रमोद रावत नाम के गार्ड ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर वहां तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक गार्ड प्रमोद पौड़ी जिले का रहने वाला था। वह 2007 बैच का सिपाही था। वर्तमान में वह 40वीं बटालियन पीएसी में था। बताया जा रहा है कि घर में भागवत थी तो इसके लिए वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था। छुट्टी नहीं मिली तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button