उत्तराखंड

प्रत्याशियों को विज्ञापन प्रमाणीकरण को ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में नोडल अधिकारी मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) रविंद्र जुवांठा ने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत विधानसभा सामान्य निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों को विज्ञापन प्रमाणीकरण हेतु ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी/अभ्यर्थी एमसीएमसी की ईमेल आईडी पर अपना आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते हैं। अभ्यर्थी एनआईसी देहरादून की वेबसाइट के डीईओ पोर्टल से विज्ञापन प्रमाणीकरण के आवेदन पत्र को डाउनलोड कर इलेक्ट्रॉनिक रूप में विज्ञापन व अनुप्रमाणित लिप्यंतरण सहित उक्त ईमेल आईडी पर प्रेषित कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button