उत्तराखंड

देहरादून और हरिद्वार में आयोजित हुई संकल्प यात्रा, मौके पर लोगों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ  

देहरादून। शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार  को देहरादून और हरिद्वार जिले के कई स्थानों पर आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।
देहरादून के श्यामपुर दुर्गामंदिर और द्रोणपुरी वार्ड 43 और हरिद्वार के धीरवाली और कनखल ज्ञान लोक कॉलोनी में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।इन स्थानों पर लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान लोगों से ज्यादा से ज्यादा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आह्वान भी किया गया।
इन स्थानों पर आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में कई लोगों ने मुफ्त चेक अप का लाभ उठाया और कई महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन का लाभ दिया गया।यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button