उत्तराखंड

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट टूटे हुए मिले, चोरी की आशंका

चमोली। रुद्रनाथ क्षेत्र में रेकी पर गई केदारनाथ वन प्रभाग की टीम को चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट टूटे हुए मिले हैं। रुद्रनाथ मंदिर की धर्मशालाओं में भी तोड़फोड़ हुई है। धर्मशालाओं के दरवाजे भी टूटे मिले हैं। इस तोड़फोड़ के कारण चोरी की आशंका जताई जा रही है। केदारनाथ वन प्रभाग की टीम के अनुसार इस तोड़फोड़ के पीछे चोरी की आशंका है। दरअसल शीतकाल के दौरान इन दिनों रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और मंदिर समिति की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। रुद्रनाथ मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित भगवान शिव का एक मन्दिर है, जो कि पंचकेदार में से एक है। समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर भव्य प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर के एकानन यानि मुख की पूजा की जाती है, जबकि संपूर्ण शरीर की पूजा नेपाल की राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ में की जाती है। रुद्रनाथ मंदिर के सामने से नंदा देवी और त्रिशूल की हिमाच्छादित चोटियां दिखाई देती हैं, जो यहां का आकर्षण बढ़ाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button